
एटा-थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बडी सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण वनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रान्त द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं0- 85/24 धारा 295ए,376डी,420,506 भादवि व 67 आईटी एक्ट व 3/5(1) उ0प्र0 धर्म परिवर्तन अधि0 के तहत वांछित चल रहे दो अभियुक्तों 1- वन्टी उर्फ मसीम खाँ पुत्र बलदेव चौधरी उर्फ मौहम्मद रशीद 2- कुनाल उर्फ टिल्लू उर्फ असीम खान पुत्र बलदेव चौधऱी उर्फ रशीद खाँन निवासीगण बनगाँव थाना कोतवाली नगर एटा को आज दिनांक-03.03.2024 को मण्डी समिति के सामने जीटी रोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
1- वन्टी उर्फ मसीम खाँ पुत्र बलदेव चौधरी उर्फ मौहम्मद रशीद
2- कुनाल उर्फ टिल्लू उर्फ असीम खान पुत्र बलदेव चौधऱी उर्फ रशीद खाँन निवासीगण बनगाँव थाना कोतवाली नगर एटा
बरामदगी—
1.मोबाईल फोन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
- प्र0नि0 श्री अरुण पवार
- हे0का0 181 पुष्पेन्द्र कुमार
- हे0का0 305 संजीव कुमार
- का0 1518 प्रदीप कुमार
- का0 1395 राजेश कुन्तल