
एटा 2मार्च। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि महाशिवरात्रि का त्योहार हिन्दू समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है जिसमें श्रद्धालु महादेव जी को प्रसन्न करते हैं,लेकिन रास्ते में आते समय गुरुकुल के सामने मीट की दुकानें खोलकर काटकर मीट बेच रहे हैं ऐसे ही रेलवे रोड पर अन्डे,मीट, विरयानी के ठेले ,जनता दुर्गा मंदिर के सामने रेलवे रोड पर लगते हुए दिखाई देते है तथा देखने में आया है कि अन्डे के ठेलों पर लोग शराब भी पीते हैं तथा सड़कों पर लड़ते हैं तथा गाली गलीज भी करते है जब कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट आदेश है कि हिन्दू त्योहारों के समय मीट, अन्डे, बिरयानी, आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी लेकिन फिर भी खुलेआम बिकता है।
श्री चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे जनपद में महाशिवरात्रि तक मीट की दुकानों तथा अन्डे, बिरयानी आदि के ठेलो पर प्रतिबंध लगाया जाये तथा कड़ाई से पालन कराया जाये।