जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को 9650 रुपये व 52 ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता,थाना मारहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को 9650 रुपये व 52 ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध व अपराधियों पर नियन्त्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा आज दिनांक-27.02.2024 को समय करीब 14:30 बजे रेलवे स्टेशन के पास आम के वाग से अवैध जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को 9650 रुपये व 52 ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/24 धारा 13 G जुआ अधि0 पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्य़वाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–

  1. राजीव पुत्र सोहनलाल नि0 ग्राम सुल्तानपुर थाना को0 कासगंज जनपद कासगंज।
  2. संजय पुत्र सालिगराम नि0 ग्राम अफजलपुर जरैला थाना को0 कासगंज जनपद कासगंज।

बरामदगी

  1. 9650 रूपये व 52 ताश के पत्ते।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –

  1. व0उ0नि0 श्री किशोरीलाल मीना
  2. है0का0 प्रदीप कुमार
  3. का0 हरिओम
  4. का0 विक्रान्त तेवतिया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks