उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने लिए श्री रामलल्ला के दर्शन

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने लिए श्री रामलल्ला के दर्शन

पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक कल से तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश आए हैं। ‘पद्म भूषण’ सम्मान के लिए मनोनित होने पर कल राज्यपाल महोदया माननीय श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने श्री नाईक को राजभवन में सम्मानित किया। उसके बाद आज सुबह श्री नाईक ने अयोध्या जाकर श्री रामलल्ला के दर्शन किए।

पिछले वर्ष जब श्री नाईक उत्तर प्रदेश आए थे तभी उन्होंने कहा था कि अब श्रीराम मंदिर बनने के बाद ही उत्तर प्रदेश आऊँगा और रामलल्ला के दर्शन करूंगा। आज रामलल्ला के दर्शन के बाद श्री नाईक भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा यह एक ऐसी अनुभूति है जो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।

संयोग से उसी समय श्री नाईक के पुराने सहयोगी मित्र व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह श्री भैय्याजी जोशी भी श्रीराम मंदिर आए थे। दोनों को इस पवन परिसर में अचानक भेट होने से अपूर्व आनंद मिला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks