श्रद्धालुओं की मौत पर मुआवजा दे सरकार:-सरिता कुमारी

श्रद्धालुओं की मौत पर मुआवजा दे सरकार:-सरिता कुमारी
एटा/कासगंज,
माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसा, खिरिया बनार के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से डूबकर और चोटों से हुई मौतो पर पंचायत विकास संस्थान उत्तर प्रदेश की कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में पांच-पांच लाख रुपये सरकार दे और घायलों को 50-50 हजार रुपए सरकार से देने की मांग की है। यहां यह बता दें कि माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जाते हैं ग्राम कसा के श्रद्धालु भी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे तभी जनपद कासगंज के दरियावगंज थाना क्षेत्र के पटियाली मार्ग स्थित ग्राम गढ़ी के निकट तालाब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग 24 लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ श्रद्धालु घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रियता के चलते कुछ लोगों की जान भी बचाई गई है। इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान के अध्यक्ष पंकज कुमार एडवोकेट व सचिव देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट पूर्व विभाग संयोजक बजरंग दल एटा-कासगंज विभाग ने भी मरने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। दुख व्यक्त करने वालों में पंचायत विकास संस्थान के जिला अध्यक्ष विकास मित्र ,उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद वर्मा, योगेंद्र सिंह, रनवीर सिंह संरक्षक बीपी सिंह, संरक्षक गिरीश चन्द्र वर्मा,डॉ राजपाल सिंह, दिनेश चंद्र ,जयपाल सिंह, आराम सिंह, उमेश चंद्र, जयप्रकाश वर्मा ,आलोक राजपूत जैथरा, विपिन वर्मा धुमरी आदि लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks