एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र आज दिनांक 23.02.2024 को टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी– श्रीमती राजकुमारी पुत्री बनवारी लाल निवासी हीरापुर थाना मिरहची जिला एटा
प्रतिवादी इंद्रजीत पुत्र ओमप्रकाश निवासी खंजी थाना दादों जिला अलीगढ़
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में उक्त की पत्रावली प्रचलित है, दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, म0है0का0 मिथलेश, म0का0 पूजा, म0का0 रजनी, काउंसलर बृजबाला वशिष्ठ मौजूद रहे।