वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा थाना क्षेत्र में हुयी गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 328/2019 धारा 304 भादवि* की घटना में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 01.09.2019 को वादी एवरन सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी नगला जालिम थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 01.09.2019 को वादी के ही पड़ोसी आदित्य उर्फ कन्हैया पुत्र विनेश, टीटू पुत्र उदयपाल व अन्य दो साथी वादी के पुत्र अजय उर्फ आयुष को सुबह करीब 09:00 बजे धुमरी बाजार के बहाने ले गए धुमरी के पास चकोरी प्लान्ट के पास समोसे खिलाये जिनमें कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे वादी के पुत्र की मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 328/2020 धारा 304 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 14/08/2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को नगला मोहन मोड़ बम्बा की पुलिया के पास से समय करीब 05.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- टीटू पुत्र उदयपाल निवासी नगला जालिम थाना जैथरा एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक जवाहर सिंह धाकडे
3- आरक्षी सोनू कुमार
4- आरक्षी ललित कुमार
5- आरक्षी चालक संदीप पाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks