
एटा,सराहनीय कार्य जनपद एटा एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा मोडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले बुलेट आदि को सीज किया गया। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 मोडीफाई बुलेट को तथा यातायात पुलिस द्वारा एंबुलेंस चालक को चेक करने पर अल्कोहल की मात्रा पाई गई तथा मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा सका जिसके चलते एंबुलेंस को सीज किया गया एवं आम जनता को निर्धारित साइलेंसर एवं मानक के अनुसार रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने के लिए जागरूक किया गया है।