
प्रधानमंत्री का लक्ष्य मुख्य धारा में लाने के लिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ: राजू आर्य
मत्स्य योजना की जानकारी कर लाभ लें
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में देश के मत्स्य पालन क्षेत्र में स्टार्ट-अप और उद्यमशीलता इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक प्रौद्योगिकी नवाचारों को अपनाने के आह्वान के साथ मत्स्य पालन सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक राकेश कश्यप ने इस कार्यक्रम को शानदार तरीके से आयोजित करने में सहायता प्रदान करने तथा सम्मेलन में भाग लेने के लिए मछुआरा समुदाय और अन्य प्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिया तथा कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में आयोजित मत्स्य सम्मलेन का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिंदूवादी नेता राजू आर्य, जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा उद्घाटनकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रतनेश कश्यप द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजू आर्य ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा निर्यातक देश है तथा प्रधानमंत्री मत्स्य योजना चल रही है उसका मत्स्य कृषक लाभ उठाएं इसके तहत मत्स्य कृषकों के लिए बीमा की सुविधा का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर बंटी कश्यप, शिवराज कश्यप, राजू कश्यप, सतेन्द्र नेताजी, डॉ रवीन यादव, अर्जुन सोलंकी, प्रदीप यादव, बबलू चौधरी, प्रदीप यादव, प्रवेश राजपूत, सुमित प्रधान, प्रवेश प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।