
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिलेगी 45-90 हजार सैलरी
◆ मंदिर के लिए 50 पुजारियों की भर्ती की जाएगी, सैलरी तीन श्रेणियों में 45, 70, 90 हजार दी जाएगी।
वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी को बतौर मानदेय 90 हजार रुपये मिलेंगे. वहीं, कनिष्ठ पुजारी को 80 हजार और सहायक पुजारी को 65 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। ऐसा इसलिए होने वाला है क्योंकि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 105 वीं बैठक में 41 साल बाद पुजारी सेवा नियमावली को लेकर सहमति बन गई है।