पुलिस थाने में भाजपा विधायक ने फायरिंग की , शिंदे गुट का नेता घायल

महाराष्ट्रः पुलिस थाने में भाजपा विधायक ने फायरिंग की , शिंदे गुट का नेता घायल : —

बी जे पी पार्टी के विधायक की खुलेआम गुंडई !!

मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के शहर अध्यक्ष को शुक्रवार रात मुंबई के पास भाजपा विधायक ने गोली मार दी। आरोप है कि विधायक गणपत गायकवाड़ ने कथित तौर पर भूमि विवाद को लेकर एक पुलिस स्टेशन में महेश गायकवाड़ पर गोली चलाई। पुलिस ने फिलहाल विधायक को हिरासत में ले लिया है। गणपत गायकवाड़ मुंबई से लगभग 40 किमी दूर कल्याण में कल्याण पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। उनकी पार्टी महाराष्ट्र सरकार में एकनाथ शिंदे की सेना के साथ गठबंधन में है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर पठारे ने कहा, गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks