
एटा – एटा 3 फरवरी जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा थाना पिलुआ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2023 धारा 498ए,495,323 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त अजय कुमार उर्फ सिंटू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी थाना बेवर मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
- अजय कुमार उर्फ सिंटू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी थाना बेवर मैनपुरी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उनि महेंद्र प्रताप सिंह
- है कां समीर खान
- कां प्रवेश पवार