
( पम्मी पंडित व टुल्लन ठाकुर घटना में प्रयुक्त एक आल्टो कार सहित गिरफ्तार )
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिहं ने बताया कि गत 28.01.2024 को वादी असलम खान पुत्र हलीम खान निवासी नई बस्ती, हथौड़ा थाना जलेसर द्वारा प्रवीन शर्मा तथा उसकी पत्नी द्वारा वादी के पुत्र सोहेल को घर में बंधक बना लिए जाने के संबंध में थाना जलेसर पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मुअसं- 26/2024 धारा 342, 504, 506 भादवि0 बनाम प्रवीन शर्मा उर्फ पम्मी शर्मा पुत्र नामालुम निवासी मौ0 महावीर गंज कस्बा व थाना जलेसर एटा आदि दो नफर पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में सोहेल की बाइक अकराबाद बंबा जिसमें पानी नहीं है, उससे बरामद हुई थी। दिनांक 28.01.2024 को सोहेल का अज्ञात में शव थाना एत्मादपुर जनपद आगरा क्षेत्रांतर्गत रेलवे लाईन के किनारे मिलने पर शव की शिनाख्त न हो पाने के चलते थाना एत्मादपुर से शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु रखा हुआ था, जिसमें दिनांक 31.01.2024 को सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त सोहेल के रूप में की गई है। इसके आधार पर उपरोक्त अभियोग को धारा 302, 201, 120बी, 34, 342, 504, 506 भादवि में तरमीम किया गया।
उक्त प्रकरण में आज शुक्रवार को थाना जलेसर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रवीन शर्मा उर्फ पम्मी पंडित तथा प्रकाश में आए अभियुक्त धर्मपाल उर्फ टुल्लन ठाकुर को ग्राम रेजुआ बंबा की पुलिया के पास से घटना में प्रयुक्त आल्टो कार सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है , साथ ही प्रकाश में आए अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु –
- अभियुक्त पम्मी पंडित की पुत्री से मृतक के मधुर संबंध थे।
- मृतक के अन्यत्र विवाह हो जाने के उपरांत भी मृतक उससे संपर्क करता रहता था।
- इसी बात से आहत होकर अभियुक्त पम्मी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोहेल की हत्या करने की योजना बनाई।
- योजना के अनुसार दिनांक 27.01.2024 को पम्मी ने मृतक को बहाने से अपने घर बुलाकर पानी में नशे की गोलियां डालकर, पिलाके पहले तो उसे बेहोश कर दिया तथा अपने अन्य साथियों टुल्लन, भूपेंद्र बाबा तथा मुकेश खन्ना जो कि आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं, के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
- उसके बाद मृतक की बाइक को अकराबाद वाले बम्बे में फेंक दिया तथा मृतक के शव को एत्मादपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाईन के बगल में !
प्रकाश में आये फरार अभियुक्तों का नाम व पता – - भूपेंद्र उर्फ बाबा निवासी ग्राम खेडिया सुरजी थाना जलेसर जिला एटा।
- मुकेश खन्ना निवासी सकुआ पुर थाना जलेसर जिला एटा।