
एटा ~ शराब माफियाओं के कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना बागबाला पुलिस ने कराया करीब 6,29,160 रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण ।
…………….…………………………. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02.02.2024 को एसडीएम सदर एटा सुश्री भावना विमल तथा आबाकारी निरीक्षक श्री विनय सिंह की उपस्थिति में थाना बागवाला पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 45 भिन्न-भिन्न अभियोगों से सम्बन्धित प्रांतीय व गैर प्रांतीय *अवैध देशी शराब 2568 ली0( कीमत 6,29,160 रूपए)* का विनिष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब नष्ट कराई गई।