जा इंडिया गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाएगी

जा इंडिया गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाएगी – प्रदर्शनी पंडाल में सुबह की भोर तक गूंजती रही राशियों की दहाड़

एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी “एटा महोत्सव” के भव्य पंडाल में 1 फरवरी 2024 दिन गुरुवार की रात्रि 9:00 बजे से वरिष्ठ पत्रकार विशन पाल सिंह चौहान के संयोजन में विराट रसिया दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के कद्दावर नेता चौधरी अवधपाल सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा अखिल भारतीय सनातन परिषद के प्रांतीय संगठन महामंत्री हिंदू वादी कट्टर किसान नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज उपाध्याय एवं वरिष्ठ पत्रकार नेत्रपाल सिंह चौहान तथा वरिष्ठ पत्रकार राकेश कश्यप, उमाकांत तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, राजेश कुमार वैध जी, संतोष कुमार सिंह चौहान, सत्यवान सिंह चौहान पत्रकार, रवि शर्मा पत्रकार,किसान क्रांति दल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र राघव तथा राजेश डी प्रभाकर पत्रकार आदि द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर तथा मां वीणा वादिनी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में जी लिटरा स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा कु. सृष्टि ने भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत गीत में आर्य समाज की बेटी हूं …..सुना कर सभी श्रोताओं को गदगद कर दिया, इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी अवधपाल सिंह यादव ने कुमारी सृष्टि को उपहार देकर मंच पर सम्मानित किया तथा शुभ आशीर्वाद भी दिया।

कार्यक्रम संयोजक मंडल के प्रशांत सिंह चौहान पत्रकार लालता प्रताप सिंह चौहान पत्रकार विनय कुमार पत्रकार मोंटू राघव हर्षित चौहान पत्रकार आदि द्वारा सभी अतिथि गणों एवं पत्रकार गणों का माल्यार्पण एवं साल पहनाकर तथा श्री राम मंदिर में के गर्भ ग्रह में स्थापित भगवान श्री राम की मूर्ति वाले चित्र की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।

रसिया दंगल का शुभारंभ राष्ट्रहित एवं अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के गर्भ ग्रह में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति समर्पित एवं राम भक्ति से ओत – प्रोत श्री राममय वातावरण के खुशनुमा माहौल में शुरू किया गया, जिसमें वेद, पुराण, शास्त्र, श्रीमद् भागवत गीता, एवं अन्य धार्मिक ग्रंथो में उल्लेखित भारतीय संस्कृति के उदाहरण तथा वर्तमान में देश के अंदर घट रही राजनीतिक घटनाओं को गायन विद्या में सम्मिलित कर गायक कलाकारों द्वार दूसरे दल के कलाकारों पर निशाना साधते हुए जवाबी प्रश्नोत्तरी की गई। विराट रसिया दंगल शुभारंभ से लेकर 2 फरवरी शुक्रवार की भोर सुबह 5:30 बजे तक अनवरत चलता रहा। रसिया सुनने के लिए ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों लोग ठंड से बचने के लिए अपने-अपने साथ कंबल एवं रजाईयां तक लेकर आए हुए थे।

रसिया के प्रथम दौर में अलीगढ़ के मशहूर रसिया गायक अखाड़ा गुलजारीलाल के गायक कलाकार छंग्गा उस्ताद द्वारा गुरु वंदना से रसिया का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात चंगा एण्ड पार्टी ने देश की राजनीति के गठबंधनों पर करारा प्रहार करते हुए सुनाया कि “जा इंडिया गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाएगी”….. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उल्लेख करते हुए सुनाया कि – “बुलडोजर बाबा के देखो काम सभी को भाते हैं, गुंडा और माफिया अब यूपी में नजर ना आते हैं”….

“80 में से 80 सीटें बीजेपी अबके लाएगी, तीसरी बार नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाएगी”…. इसी क्रम को जारी रखते हुए छंग्गा ने सुनाया कि “रामलाल हम आएंगे वह नारा अटल बनाया है” जो काम न कोई कर पाया वह हमने कर दिखलाया है, तारीख बता करके हमने देखो मंदिर निर्माण कराया है, प्राण प्रतिष्ठा का घर – घर में उत्सव सुनो मनाया है, अगर कल्पना नहीं होती तो काम अधूरे रह जाते, मोदी योगी नहीं होते तो सब काम अधूरे रह जाते, बाबूजी कल्याण ना होते तो राम अधूरे रह जाती….।

इसी क्रम में लाल चंदोमल रसिया अखाड़ा हाथरस के मशहूर रसिया गायक रामवीर सिंह ने गुरु वंदना से शुरुआत कर छंग्गा एण्ड पार्टी के सभी रसिया, छंद एवं कटपीसों का उत्तर देते हुए सपा का पक्ष रखते हुए सुनाया कि तुम कितना जोर लगाओ खबर यह घर घर जाएगी डिंपल भाभी की साइकिल तुम पर रुक नहीं पाएगी, इसी क्रम को जारी रखते हुए रसिया किंग रामवीर सिंह ने सुनाया की मोदी जी योगी जी का सत्संग संत व्यवहार हमने धूमधाम से मनाया दीपावली त्यौहार, सनातन के सम्मान में कार सेवकों ने प्राण गमाऐ हैं,उनके बलिदान से अयोध्या में श्री राम आए हैं, भक्तों के भाव में, केवट की नाव में, बैठ – बैठ चारों धाम अयोध्या में आए हैं, श्री राम के भक्तों से अयोध्या कभी न खाली होगी, अब तो अपने भारत में दो बार दिवाली होगी।
दूसरे राउंड के दौर में छंग्गा एण्ड पार्टी ने राष्ट्रभक्ति में तिरंगा को लहराते हुए भारत माता की व्याख्या करते हुए सुनाया कि यह तेरी मां, यह मेरी मां, बेटी किसी किसान की है…..,

इसके जवाब में रामवीर एण्ड पार्टी ने सुनाया की रंग जाए लहू से यह तन इसे रंग बिरंगा कहते हैं, जिस पर बच्चा-बच्चा जान लुटा दे हम उसे तिरंगा कहते हैं, मां की क्या है,मां तो मां है, कीमत एक मुस्कान की है, छोटी सी बिटिया कन्याकुमारी बात करें सम्मान की है, जन गण के अधिनायक जय हो यह गीत शगुन सम्मान का है….।

इसी के साथ दोनों रसिया अखाड़ों द्वारा बेटी के सम्मान, मातृशक्ति के सम्मान तथा मानव – मानव एक समान उदाहरणों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। दोनों दलों के गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत, छंद इत्यादि पर श्रोताओं ने पूरी रात्रि भर जमकर तालियां बजाई। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक मंडल द्वारा रसिया गायक दोनों अखाड़े के प्रमुख व्यक्तियों को माल्यार्पण करते हुए भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट कर पुरुस्कृत करके सम्मानित किया गया।विशनपाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) अलार्म इण्डिया न्यूज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks