
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ की वर्ष 2024 के लिए मंडल इकाई का गठन
अलीगढ़=
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार के निर्देश पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान ने वर्ष 2024 के लिए अलीगढ़ मंडल इकाई का विधिवत् गठन किया है। मंडल इकाई में इस बार डॉक्टर नरेंद्र परमार व मोहम्मद मुवीन को मंडल का संरक्षक बनाया गया है अन्य पदाधिकारी में सर्व श्री रामनरेश सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष, सौरभ गुप्ता वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, अनवर खान, संजय वाष्णेय, रविंद्र सिंह को मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। विजेंद्र सिंह चौहान, इंद्रपाल सिंह सोलंकी और निशाकांत शर्मा को मंडल का महासचिव बनाया गया है। दिनेश शर्मा, रंजीत राय’, सुरजीत शर्मा एवं इब्राहिम को मंडल का सचिव बनाया गया है। मंडल के संगठन मंत्री पद पर वासुदेव दीक्षित को जिम्मेदारी सौंप गई है। आर्यावर्त पुरोहित को प्रचार मंत्री तथा हृदेश गुप्ता को मंडल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस बार मंडल का ऑडिटर योगेश कौशिक को बनाया गया है। इन पदाधिकारी के अलावा मुकेश भारद्वाज, आकाश शर्मा, कान्हा गुप्ता, शिवम सोलंकी, शिव ओम शर्मा आदि पत्रकारों को मंडल कमेटी में सदस्य के रूप में रखा गया है। इस बार मंडल की कमेटी में चारों जनपदों के पत्रकारों को प्रतिनिधित्व दिया गया है वर्ष 2024 के लिए गठित मंडल इकाई की सूचना प्रदेश कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है।