मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निकाली जाएगी जागरूकता रैली
प्रिंटिश गर्ल्स इण्टर कॉलेज से निकलने वाली रैली का प्रदर्शनी में होगा भव्य समापन

एटा – एटा 24 जनवरी 2024 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सूचित किया है कि मा0 आयोग की मंशानुसार जनपद में चौदहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में दिनांक 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से शहर के गांधी मार्केट प्रिंटिश गर्ल्स इण्टर कॉलेज से एक विशाल रैली का शुभारंभ किया जाएगा।
डीईओ ने कहा कि मतदाता जागरूकता रैली में समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण प्रतिभाग करेंगे, रैली का समापन प्रदर्शनी पण्डाल में किया जाएगा। प्रदर्शनी पण्डाल में मतदाता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करने के उपरान्त मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का भी भव्यता के साथ आयोजन किया जाएगा।