कानपुर ब्रेकिंग – शिकायत करने पहुंचा शिकायत कर्ता DCP ट्रैफिक ऑफिस में हुआ बेहोश

मामला कानपुर कमिश्नरेट के DCP ऑफिस से जुड़ा हुआ है
जहाँ ट्रेफिक सिपाही कि शिकायत करने पहुंचा शिकायत कर्ता बेहोश हो गया।
मामला श्याम नगर चौराहे से जुड़ा हुआ है। जहाँ कार सवार उन्नाव निवासी प्रथू अवस्थी अपनी कार से कानपुर नगर निगम कि और जा रहे थे रेड लाइट पर ग्रीन सिंगल का इंतज़ार कर रहे थे।
पीड़ित ने बताया कि बुलेट सवार ट्रैफिक सिपाही ने बगल से ओवर टेक कर के गाड़ी कार के आगे लाया जिससे उसी वक्त ग्रीन सिग्नल होने पर कार बढ़ने से ट्रैफिक सिपाही गिर गया। कार सावार ने मानवता दिखाते हुए सिपाही को उठाया। सिपाही ने उठते ही अपना हेलमेट से दना दन कार चालक पर मरना चालू कर दिया।
जिसकी शिकायत लेके पीड़ित DCP ट्रैफिक ऑफिस पहुंचा।
DCP ऑफिस में साहब का इंतजार करते करते पीड़ित बेहोश हो गया
आनन फानन में पीड़ित को कृष्णा हॉस्पिटल में भेजा गया।