ग्राम प्रधान ने सीसी रोड़ निर्माण का किया शुभारंभ*

एटा (जलेसर) : ब्लॉक जलेसर की ग्राम पंचायत काजीपुर बदनपुर प्रधान ने आराजी बीरहार में वर्षों से अबरोधित रास्ते पर आरसीसी कराने का कार्य शुरू कर दिया है। आपको बतादें कि किशन पाल सिंह नेताजी के घर से लेकर शिवराज सिंह के घर तक 9 फुट की चौड़ाई करीब 150 मीटर लम्बाई की सीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ मंगलवार को ग्राम प्रधान शंकर यादव एवं सचिव एवं पंचायत सदस्य राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। आराजी बीरहार गांव के कच्चे रास्ते को पक्का कर शंकर यादव ग्राम प्रधान ने सूरत बदली है। प्रधान अपने प्रयासों से बदलाव की कहानी लिख रहे हैं। ग्राम प्रधान ने गांव के कच्चे रास्ते को इतना सुंदर बनाना शुरू किया है कि यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया और उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है। ग्राम प्रधान ने अपने कामों से सभी का दिल जीत लिया है। ग्राम प्रधान अपने विकास कार्यों की वजह से सोशल मीडिया पर भी मशहूर हो रहे हैं। यह कहानी है ग्राम प्रधान शंकर यादव की।