कैंटर पीछे से घुसी भूसा लदी ट्रेंक्टर ट्रॉली में चालक सहित दो घायल

एटा – भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर गाड़ी पीछे से गुस गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। कैंटर भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा कैंटर चालक सहित दो घायल।
         कोहरे के चलते मंगलवार की तड़के कैंटर गाड़ी भूसा लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं वाहनों को हाइवे से हटवाकर किनारे कराया।
हादसा मलावन थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के पास तड़के करीब 4 बजे हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर तेज रफ्तार कैंटर आगे जा रही भूसी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसा देख राहगीर रुक गए। आसपास के लोग भी पहुंच गए।
     लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। कैंटर गाड़ी में परचून का सामान लदा है। चालक इसे लेकर दिल्ली से कानपुर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks