

कासगंज,पुलिस महानिरीक्षक का कासगंज दौरा : समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं: गश्त चौकीदारों को जैकेट वितरण।
पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर द्वारा आज यहां २२ जनवरी को अयोध्या में राम लला कु प्राण प्रतिष्ठा और २६ जनवरी गणतंत्र दिवस को देखते हुए जनपद की संवेदनशीलता के मद्देनजर कासगंज दौरा किया। उन्होंने तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ जन समस्याओं को सुनते हुए उन्हें गुणवत्ता पूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण हेतु संम्बन्धितो के निर्देश दिए। उन्होंने मिश्रित आबादी व संवेदनशील स्थानों का आर ए एफ व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक तथा क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान व स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी किया। उन्होंने महत्वपूर्ण व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व संवेदनशील स्थानों पर सुद्रढ सुरक्षा व्यवस्था किये जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की साथ ही असामाजिक तत्वों को देते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये उन्होंने पुलिस लाइन में सर्द मौसम को देखते हुए ग्राम प्रहरियों ( चौकी दारों) को उनकी पगड़ी के रंग की जैकेट भी वितरित की। तथा महिलाओं की सहायता व सुरक्षा हेतु एक पिंक बुलैरो और २२ कोबरा मोबाइल दुपहिया वाहनों मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।