आज का इतिहास

20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :—-
1265 को संसद की पहली बैठक इंग्लैंड में हुई।
अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए स्पेन में 1503 में व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
कलकत्ता में 1817 में हिन्दू कॉलेज की स्थापना।
बोलीविया, पेरु की संयुक्त सेनाओं को 1839 में चिली ने पराजित किया।
डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी 1840 में हुयी।
प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को 1841 में ब्रिटेन के हवाले किया।
इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर 1860 में डच सेना ने जीत हासिल किया।
‘पर्ल हार्बर’ को अमेरिकी सीनेट ने 1887 में नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
दुनिया में सबसे पहले बासकेट बॉल का खेल 1892 को खेला गया था।
अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की 1920 में स्थापना।
जापान और सोवियत संघ के बीच 1925 में सहयोग समझौता हुआ।
दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से 1950 में स्वतंत्र हुआ।
मिस्र के शहर स्वेज नगर एवं इस्माइलियापर 1952 में ब्रिटेन की सेना ने कब्जा किया।
‘केंद्रशासित प्रदेश’ के रूप में मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश का उदय 1971 में हुआ।
मेघालय राज्य की स्थापना 1972 में हुई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने 1980 में मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया
बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद को 2008 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़’ प्रदान किया गया।
गुरुदत्त की फ़िल्मों, ‘काग़ज़ के फूल’ ‘चौदहवीं का चाँद’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी. के. मूर्ति को 2010 में प्रतिष्ठित दादासाहेब फालके पुरस्कार के लिए चुना गया। यह पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
भारत में ‘मोबाइल पोर्टेबिलिटी’ सेवाओं की शुरुआत 2010 में हुई।
20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति :—
1920 को इतालवी फ़िल्म निर्देशक ‘फ़ेडरिको फ़ेलिनी’ का जन्म हुआ।
1926 को उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ।
1940 को अभिनेता और राजनेता कृष्णम राजू का जन्म हुआ।
1945 को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ।
1948 को प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक रतन थियम का जन्म हुआ।
20 जनवरी को हुए निधन:—
1779 को अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का निधन।
1993 को परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व सैनिक लांस नायक करम सिंह का निधन।
1988 को भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान का निधन।
1955 को भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का निधन।
1959 को स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन।
2005 को सत्तर-अस्सी के दशक की लोकप्रिय बालीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन।
2010 को अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार ‘एरिक सेगल’ का निधन।
1951 को सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध ठक्कर बाप्पा का निधन।