वडोदरा में नाव पलटी, 10 बच्चे, 2 टीचर की मौत

वडोदरा में नाव पलटी, 10 बच्चे, 2 टीचर की मौत

  • लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, 13 बच्चे और 2 टीचर को बचाया गया

गुजरात के वडोदरा में गुरुवार दोपहर हरणी लेक में एक नाव पलट गई। इस हादसे में 10 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 13 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनकी हालात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के हैं। इनमें से किसी भी बच्चे या टीचर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसी वजह से जब नाव पलटी तो सभी पानी में डूबने लगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks