इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेश यादव महामंत्री पुरुषोत्तम दूबे
एकजुट रहने पर ही पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर लगेगा अंकुश-हाशिम रिजवी
बैठक में पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता कहा पत्रकार उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

सिद्धार्थनगर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नगर पंचायत के सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ वरिष्ठ पत्रकार मेहंदी रिजवी की अध्यक्षता व विजय यादव के संचालन में आयोजित की गईl जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विजय यादव व जिला महामंत्री कृष्ण प्रताप सिंह शामिल हुए। जिसमें पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं और उनके अधिकारों और सम्मान को लेकर विस्तार से चर्चा के साथ ही पत्रकार उत्पीड़न करने वालों से संगठन द्वारा सख्ती से निपटने की चेतावनी भी दी गई। बैठक के अंत में डुमरियागंज तहसील इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया तथा पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें तहसील संरक्षक के रूप में मेहंदी रिजवी व विक्रांत श्रीवास्तव व तहसील अध्यक्ष पद पर राजेश यादव, पद पर महामंत्री पुरुषोत्तम दूबे, उपाध्यक्ष संदीप दुबे. वरिष्ठ उपाध्यक्ष आफ़ताब रिज़्वी, अजीम रिजवी, अशोक गुप्ता, विजयपाल चतुर्वेदी, तथा कोषाध्यक्ष वसीम अकरम, विधिक सलाहकार देवी प्रसाद, संगठन सचिव मोनू दुबे, तहसील संगठन सचिव कुलदीप दुबे सर्वसम्मति से चुने गए।कार्यकारिणी सदस्य राजू विश्वकर्मा, दिनेश शुक्ला, देव आनंद पाठक मिथिलेश ओम प्रकाश मिश्रा आदि को चुना गया गए। प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी और जिला महामंत्री कृष्ण प्रताप सिंह ने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे लोग एकजुट रहें और अपने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें जिससे पत्रकारों का किसी की भी उत्पीड़न और शोषण करने का हिम्मत न हो सके। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार लाल सिंह वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सूरज श्रीवास्तव, बजरंगी लाल चौधरी, मोहम्मद नईम आदि कई पत्रकार मौजूद रहे।