दूसरी बार दूबेसिंह काम्बोज को छुटमलपुर मण्डल अध्यक्ष चुने

दूसरी बार दूबेसिंह काम्बोज को छुटमलपुर मण्डल अध्यक्ष चुने जाने पर, मनोहरपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित, फूल मालाए पहनाकर किया जोरदार स्वागत …
बिहारीगढ (समाचार)
जिला पंचायत सदस्य दूबेसिंह काम्बोज को दोबारा भाजपा संगठन ने छुटमलपुर मंडल अध्यक्ष बनाया है जिसकी खुशी में गांव मनोहरपुर के ग्रामीणों ने रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर दूबेसिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया है। आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दूबेसिंह काम्बोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के सम्मान मिल रहा है पहले काम्बोज बिरादरी को जिला पंचायत सदस्य पर जीत दिलाई अब फिर दोबारा छुटमलपुर मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा हर जाति बिरादरी को बराबर सम्मान देती है आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का कोई दूसरा विकल्प नहीं है सहारनपुर सीट पर बड़ी संख्या में वोट हासिल होगा। सर्वेश काम्बोज, वेदपाल काम्बोज, बिजेंद्र काम्बोज, सरदार रमेश काम्बोज, सुरेशपाल काम्बोज, प्रवीण काम्बोज, मधुसूदन कंबोज, मनोज काम्बोज, ऋषिपाल काम्बोज आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। जिन्होंने दूबेसिंह काम्बोज को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks