
अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे
सिद्धार्थनगर । अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे लोगों नें किया हृदय से आभार ब्यक्त सिद्धार्थनगर पुलिस का ।
वर्तमान में जनपद में विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध करायी जा रही थी, जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था । आदेश के अनुपालन में सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास के माध्यम से 121 अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख 50 हजार रुपये है । पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल धारकों को सौंपा गया । इस सफलता पर मोबाइल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है । मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें ।
इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी सर्विंलास सेल सिद्धार्थनगर व मु0आरक्षी जनार्दन प्रजापति सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर व मु0आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर व मु0आ0 हिन्देआजाद सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर व आरक्षी अभिनन्दन सिंह सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे ।