राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व दो फरवरी को एटा कलेक्ट्रेट पर आन्दोलन

केन्द्र सरकार की बादाखिलाफी के विरोध में पवन ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व दो फरवरी को एटा कलेक्ट्रेट पर आन्दोलन

एटा – केन्द्र सरकार की बादाखिलाफी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में किसानों का धरना-प्रदर्शन दो फरवरी को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा, सात सूत्रीय मागों को लेकर डीएम को ज्ञापन पीएम मोदी के नाम दिया जाएगा, जिसमें प्रमुख मांग किसान आयोग का गठन, किसान को कर्ज मुक्त किया जाए, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए, किसानों के संसाधन टैक्टर आदि पर बैंक का ब्याज कम करने के लिए, खाद बीज की बढती कीमत कम की जाए, खंड विकास कार्यालय तहसील मुख्यालय थानों पर किसानों पर हो रहे अत्याचार व भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए, अन्य राज्य की तर्ज पर 500 रूपये में गैस सिलेंडर दिया जाए, इन प्रमुख मागों को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान का हल्ला बोल प्रदर्शन दो फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा, इसकों लेकर भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने अच्छी खासी तैयारी कर ली हैं, आगरा और अलीगढ मंडल के राष्ट्रीय प्रदेश मंडल जिला के पदाधिकारीगण मौजूद रहेगें, इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks