गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ़्तार

एटा- थाना नयागाँव पुलिस को मिली सफलता,थाना नयागाँव पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ़्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुश्वाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागाँव पुलिस द्वारा, थाना नयागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2024 धारा 304 भादवि के तहत वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1.कौशलेन्द्र पुत्र सर्वेश निवासी सराय अगहत थाना नयागांव जिला एटा।
2.कुलदीप पुत्र नन्हेलाल निवासी सराय अगहत थाना नयागांव जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
1.प्रभारी निरीक्षक श्री प्रेमपाल सिंह
2.उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह
3.है0कां0 अमित कुमार
4.कां0 आकाश बंसल
5.कां0 सतेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks