
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस ने किया सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर वाहन चोर अवैध असलहा कारतूस तथा दो चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.08.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मुअसं- 527/20 धारा 379 भादवि* में फरार चल रहे अभियुक्तों को रेलवे रोड तिराहे के पास से समय करीब 16:15 बजे अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की उन्होंने यह मोटरसाइकिल संजेश, आदेश, राहुल के साथ मिलकर दिनांक 08/08/2020 को मोहल्ला नवीन नगर से चोरी की थी तथा अब इस मोटरसाइकिल को ठिकाने लगाने जा रहे थे तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर उसी के घर से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल जिसके सारे पुर्जे अलग-अलग खुले पड़े हैं बरामद की गई। अभियुक्तों ने बताया की उन्होंने इसे आगरा रोड एटा से चुराया था। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि हमारा एक सक्रिय एवं संगठित गिरोह है जो एटा व आसपास के इलाके से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- अमित पुत्र रिंकू निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे निधौली रोड थाना कोतवाली नगर एटा
2- मोहित पुत्र लाल सिंह निवासी हीरा नगर निधौली रोड थाना कोतवाली नगर एटा।
प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों का नाम पता-
1- संजेश पुत्र श्यामवीर निवासी टयूलिप स्कूल के पीछे निधौली रोड थाना कोतवाली नगर एटा।
2- आदेश पुत्र मनवीर निवासी वार्थर, निधौली रोड थाना कोतवाली देहात एटा
3- राहुल पुत्र लाल सिंह निवासी हीरा नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगीः-
1- दो मोटर साइकिल चोरी की हुई
2- एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर।