नाथ नगरी भी हुई रामनगरी , प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मढ़ीनाथ संतोषी माता मंदिर में हो रही है राम कथा

बरेली :: 14 जनवरी 2024। नाथ नगरी बरेली में राममय हो गई है। जगह जगह प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान किए जा रहे है। बरेली के मढ़ीनाथ स्थित संतोषी माता मंदिर में भी इन दिनों रामकथा का अयोजन चल रहा है। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम कथा सुनने पहुंच रहे है। राम कथा में जय श्री राम के जयकारे के साथ प्रभु राम के जीवन के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। प्रभु राम का जन्म कहा हुआ? उनको कहा शिक्षा दी गई? कितने वर्ष का बनवास हुआ? राम कथा के जरिए उनके पूरे चरित्र के बारे में बताया जा रहा है, कैसे भगवान राम ने भाई, बेटे, पति, मित्र जैसे रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाया।

संतोषी माता मंदिर में 10 जनवरी से राम कथा का आयोजन शुरू किया गया है। राम कथा को शुरुआत कलश यात्रा निकालकर की गई थी। इस उपलक्ष में संतोषी माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर होते हुए मढ़ीनाथ शिव मंदिर से वापस संतोषी माता मंदिर पर प्रस्थान हुई। वही एक बजे से कथा का आयोजन किया गया। ये राम कथा 15 जनवरी तक चलेगी।
राम कथा का आयोजन चंद्रपाल गौड़, अशोक शर्मा, सत्यम शर्मा, इंद्रपाल सिंह, शिव ओम, पप्पू गंगवार, कमल सक्सेना, नीरज यादव, राजा ठाकुर, आदित्य सक्सेना (हनी ), अमन सक्सेना, अमित कुमार (नन्नू), रवि ठाकुर, विकास सक्सेना (नीटू), शकुंतला देवी, रजनी यादव, सरिता सिंह, कविता सक्सेना, गरिमा सक्सेना, वंदना सक्सेना, रिंकी दुबे, मंचन सक्सेना, पूजा कश्यप, संतोष यादव, गिरिजा, ओमवती, राबेंद्री, राजेसबरी आदी लोग करवा रहे है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks