
ग्राम पंचायत ताजपुर में कोरोना की जाँच करने गई स्वास्थय विभाग की टीम के साथ राशन डीलर ने की अभद्रता
(कासगंज)-वि0ख0 सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत ताजपुर में कोरोना covid-19 की जाँच करने गई स्वास्थय विभाग की टीम के साथ राशन डीलर ने सहयोग न करके स्वास्थय विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर दी।वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कोरोना टेस्टिंग के लिए मोबाइल वैन और स्वास्थय विभाग की टीम ग्राम ताजपुर में पहुंची थी जिसमें ग्राम प्रधान रामपाल और पंचायत की आंगनबाड़ी और आशाओं द्वारा कोरोना टेस्टिंग में पूर्ण सहयोग देकर टेस्टिंग कार्य चल रहा था तभी ताजपुर के राशन डीलर पवन पुत्र बच्चन बाबू निवासी ताजपुर से भी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0अंजुस सिंह ने कोरोना टेस्टिंग में सहयोग देने के लिए कहा तो राशन डीलर पवन ने डॉ अंजुष सिंह के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया और वहाँ रखी कुर्सियाँ उठा ले गया।प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ अंजुष सिंह व पूरी टीम द्वारा लिखित तहरीर सरकारी काम में बाधा डालने के लिए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी है।