क्यों मणिपुर से शुरू की जा रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा?- सैयद मुनीर अकबर

आज दिनांक 14-01-2024 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि हाल के दिनों में सबसे भयावह हालातों से कोई राज्य गुजरा है तो वो है – मणिपुर । जब मणिपुर के लाखों लोगों को सरकार की सबसे ज़्यादा ज़रूरत पड़ी तो सरकार ने मणिपुर के लोगो को उनके हाल पर छोड़ दिया। राहुल गांधी देश के अकेले ऐसे नेता है जो नफा नुक़सान छोड़कर, सद्भावना अहिंसा प्रेम और प्रगति की बात करते हैं। राहुल गांधी ने कठिन परिस्थितियों में मणिपुर का दौरा किया, और आज उसी राज्य से अपनी न्याय यात्रा शुरू करने की घोषणा की। ऐसा करके उन्होंने हाल के वर्षों में पीएम मोदी और भाजपा से सबसे बड़े अन्याय के ख़िलाफ़ एक मजबूत संदेश दिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने आगे कहा कि एक बात यहां साफ़ है कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ़ राष्ट्रवाद का ढोंग करती है। यदि सच में उन्हें देश और देशवासियों से प्यार होता तो मणिपुर और वहां के लोगों को इस तरह से नजरअंदाज नहीं करते। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है? क्या उनका राष्ट्रवाद सिर्फ कुछ ही राज्यों के लिए है? मणिपुर के ऐसे सैकड़ों सैनिक हैं जो भारत माता की रक्षा करते हुए वीर भूमि को प्राप्त हुए। देश की सेवा करते हुए मणिपुर के लोगो ने भी अपनी जान दी है। कारगिल युद्ध में भी मणिपुर के 5 जवान भारत की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। मणिपुर के कई खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया है। इस देश का कौनसा नागरिक ऐसा होगा जो मैरी कॉम को कौन पसंद नहीं करता है? मणिपुर के कई लेखकों, अभिनेताओं, समाज सेवियों ने देश का नाम रोशन किया है।
खोंगजोम युद्ध स्मारक, जहां से यात्रा शुरू होने वाली है, मणिपुरियों के बलिदान का प्रतीक है। जो मणिपुर आज सरकार के अन्याय का प्रतीक है, राहुल गांधी उसी मणिपुर से सीधे भाजपा सरकार की आंखों में आंखें डालकर इस न्याय की लड़ाई का आह्वान कर रहे हैं।