22 जनवरी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 200 से अधिक मंदिरों में सजावट


कासगंज – अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 200 से अधिक मंदिरों में सजावट के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए होंगे। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शहर व कस्बों में एलईडी लगाकर सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

जनपदभर में जिन बड़े व छोटे मंदिरों की सजावट के लिए चिन्हित किया गया है। उनमें कासगंज शहर व ब्लाक क्षेत्र में 78 मंदिर हैं। शहर में 22 जनवरी को सात एलईडी पर रामलला की मूर्ति का सजीव प्रसारण भी होगा। शहर में 101 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जगह-जगह भंडरों में दिनभर प्रसाद वितरण भी होगा। गंजडुंडवारा में भी 80 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

सात एलईडी टीवी पर सजीव प्रसारण होगा। 27 मंदिरों पर सजावट की जाएगी। गंजडुंडवारा में भी दिनभर भंडारों में प्रसाद बितरण होगा। अमांपुर में 13, सहावर में 22, पटियाली में 15, सिढ़पुरा क्षेत्र में 19 मंदिरों का चयन कर लिया गया है। तीर्थ नगरी सोरों के मंदिरों में 22 जनवरी को सजाटव होगी। मंदिरों में शाम के समय दीप जलाए जाएंगे। भव्य आरती के आयोजन के साथ ही आतिशबाजी भी चलाई जाएगी। मंदिरों में सजावट व धार्मिक अनुष्ठानों के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks