7 दिन मे मिला सर्राफ के परिवार को इंसाफ…

7 दिन मे मिला सर्राफ के परिवार को इंसाफ…

#UP पुलिस ने मिट्टी मे मिलाया 25 K का इनामी बदमाश,साथी को गोली लगी… एक सप्ताह पहले ही सर्राफ की हत्या करके की थी 20 लाख की लूट

UP : कन्नौज मे सर्राफा कारोबारी अय्याज़ की हत्या करके 20 लाख की लूट करने वाले लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। सुबह तड़के करीब साढ़े सात बजे हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 25 K के इनामी एक बदमाश इज़हार की मौत हो गई। वहीं गोली लगने से दूसरा लुटेरा घायल हो गया। लुटेरों की ओर से की गई फायरिंग में दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

बीते शुक्रवार को गुरसहायगंज कोतवाली के समधन कस्बा के मुहल्ला दारा सराय निवासी सर्राफा कारोबारी अय्याज खान अपने पिता नायाब खान और छोटे भाई कासिद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लुटेरों ने अय्याज के कंधे में गोली मारकर 20 लाख के जेवर और नकदी से भरा झोला लूट लिया था। उपचार के दौरान अय्याज की इसी दिन रीजेंसी कानपुर में मौत हो गई थी।

एक लुटेरे की मौके पर मौत….

गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मलिकपुर कस्बा में पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को देखकर लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से समधन गुरसहायगंज निवासी लुटेरे इजहार पुत्र जुम्मन की मौके पर मौत हो गई। वहीं समधन निवासी संदिग्ध तालिब पुत्र पप्पू गोली लगने से घायल हो गया।

#UttarPradesh @Uppolice

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks