अलीगंज पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमती वाहनों का निस्तारण

एटा- शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमती वाहनों का निस्तारण। शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 10.01.2024 को थाना अलीगंज एटा पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुधाशुं शेखर एवम उपजिलाधिकारी अलीगंज श्री प्रतीक त्रिपाठी निरीक्षक थाना अलीगंज के नेतृत्व में कुल 7 वाहनो (बाइक-7 ) की नीलामी करायी गयी । *वाहनो को नीलामी के दौरान 85,000/- रुपये (85 हजार रुपए मात्र)* में राकेश स्क्रैप डीलर के शैलेन्द्र गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी किला रोड कस्बा व थाना अलीगंज एटा ने सर्वोच्य बोली लगाकर वाहनो को खरीद लिया गया है । नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जायेगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks