गन्ना किसानों के लिए बहुत जल्द खुशखबरी

लखनऊ – प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए बहुत जल्द खुशखबरी आने वाली है। प्रदेश सरकार चालू पेराई सत्र के लिए बहुप्रतीक्षित गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य घोषित करने की तैयारी कर चुकी है। राज्य के गन्ना विकास व चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने मंगलवार को बातचीत में साफ कहा कि बस एक-दो दिन में गन्ना मूल्य तय कर दिया जाएगा।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार दो साल बाद गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य में 15 से 25 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोत्तरी हो सकती है। राज्य की चीनी मिलों पर इस बढ़ोत्तरी की वजह से पड़ने वाले व्यय भार को कम करने के लिए प्रदेश सरकार मिलों को भी एक से दो रुपये की परिवहन भाड़े में राहत दे सकती है। गन्ना मूल्य घोषित न होने की वजह से चीनी मिलें परेशान हैं, किसान उन्हें गन्ना आपूर्ति के बजाए कोल्हू व खांडसारी इकाइयों को अपना गन्ना दे रही हैं। बदले में उन्हें 360 से 370 और कही-कहीं 400 रुपये कुंतल का भाव भी मिल रहा है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks