कासगंज

बड़बोले स्वामी प्रसाद मौर्या का बेतुका बयान
तत्कालीन सरकार का कारसेवकों पर गोली चलवाने का फैसला सही
अखिलेश यादव ने पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को चेतावनी दी थी. लेकिन अब उसका असर सपा नेता पर नजर नहीं आ रहा है फिर उन्होंने अपने बयान से सियासी हलचल बढ़ा दी है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी. बिना किसी न्यायालय के आदेश और बिना किसी प्रशासनिक आदेश के बड़े पैमाने पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी. तब तत्कालिन सरकार ने संविधान की रक्षा के लिए, कानून की रक्षा के लिए और अमन चैन कायम रखने के लिए उस समय जो गोली चलवाई थी. वो सरकार का अपना कर्तव्य था. सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था और एसपी सिंह बघेल भी उस वक्त सपा में थे।