
छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मनोज वर्मा जी का उत्तराखंड के हरिद्वार में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है संगठन का आठवीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में मनोज वर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी संस्थापक/ अध्यक्ष का सम्मान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भारत कार्यक्रम उत्तराखंड के हरिद्वार में पांच सितारा होटल में सम्मानित हुए इस अवसर पर मनोज वर्मा जी ने अपने उद्घोषण में मंच पर कदम रखते ही जोहार छत्तीसगढ़ से अभिवादन करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों को नमन करते हुए बताया की हमारे छत्तीसगढ़ में नमस्कार करके अभिवादन नही करते ।अभिवादन में जोहार छत्तीसगढ़ कहकर अभिवादन किया जाता है हमारे छत्तीसगढ़ के सभी पौने तीन करोड़ जनता की ओर से सभी को जोहार छत्तीसगढ़ कहते हुए नारे लगाकर मनोज वर्मा जी ने कार्यक्रम में सभी का दिल जीत लिया और कहा छत्तीसगढ़ में मेरे जैसे बहुत से पत्रकार साथी है जो बहुत ही कर्मठ और जुझारू है, और सभी पत्रकार साथी बड़ी लगन और ईमानदारी से काम करते है हमारी छत्तीसगढ़ सरकार भी पत्रकार लोगों के लिए बहुत कुछ योजनाओं के साथ साथ पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून के तहत पत्रकार भाईयो को सुरक्षा मुहैया करा रही है श्री वर्मा जी ने उत्तराखंड की धरा को नमन करते हुए कहा की अगर हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सहयोग मिलेगा तो हम मार्च में हमारी संगठन की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेंगे इसके लिए छत्तीसगढ़ के संबंधित मंत्रियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही कार्यक्रम का आयोजन करने की घोषणा करूंगा ।आप सभी को छत्तीसगढ़ की पावन धरा में आने का अवसर प्रदान कर सकूं यही दिली इच्छा जाहिर करता है इस कार्यक्रम में 5 देशों के साथ साथ भारत के सभी कोनों से संगठन में उपस्थिति दिया ।कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर एवं चेयरमैन पंडित मोहित नवानी जी ने अपने जन्मदिन एवं संगठन की 8 वी वर्षगांठ 5 सितारा होटल में रखा जिसमे सभी संगठन के पदाधिकारियों को नए वर्ष में ऊर्जा एवं बल मिला ।इस कार्यक्रम में भाग लेते समय मनोज वर्मा जी का अचानक तबियत बिगड़ने के कारण तत्काल उन्हें इलाज के लिए मुंबई रवाना होना पड़ा। उन्हे सांस लेने में तकलीफ हो रहा था ।
इस अवसर पर दुबई, कैनेडा, कतर ,बांग्लादेश,सिंगापुर ,के साथ साथ भारत के सभी राज्यों से आए सदस्यों के साथ मोहित नवानी जी ने मनोज वर्मा जी के कार्यों की जमकर तारीफ किया एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना किया।