नवसृजित साइबर सेल का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बरेली के पुलिस लाइन रविंद्रालय में किया गया

बरेली – आज दिनांक 06.01.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली स्थित रविन्द्रालय में जनपद के सभी थानों पर नवसृजित साइबर सेल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कराया गया , जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात, श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली महोदय द्वारा किया गया एवं मौजूद पुलिसकर्मियों को शासन की मंशा अनुरूप गठित साइबर सेल के अधिकारी/कर्मचारीणगों को उनके कर्तव्यों, दाय़ित्वों की जानकारी दी तथा थाने पर आने वाले साइबर क्राइम से पीडित व्यक्तियों को थाने स्तर पर ही उनकी बात सुनकर उचित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय महोदय द्वारा साइबर अपराधों के विषय में,निरीक्षक साइबर थाना श्री नीरज सिंह द्वारा साइबर अपराधों का पंजीकरण, विवेचना व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में, महिला उप-निरीक्षक शालू रानी साइबर थाना, बरेली द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध के बारे तथा मु0आ0 अरूण कुमार द्वारा वित्तीय छोखाधड़ी, ऑनलाइन साइबर ठगी व एनसीआरपी पोर्टल के बारे में जानकारी दी गयी । कार्यशाला में करीब 200 अधिकारी ब कर्मचारी गण शामिल रहे ।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks