
कासगंज:न्यूज़
UP- की योगी सरकार ने देर रात 18 (IPS) अफसरों का ट्रांसफर किया है. जिसमें एक नाम शामिल है 2015. बैच की (IPS) अपर्णा रजत कौशिक जिन्हें जपनद कासगंज का नया पुलिस कप्तान बनाया है. अभी तक सौरभ दीक्षित कासगंज के एसपी थे जिन्हें अब फ़िरोज़ाबाद का नया (SP) बनाया गया है.
2015 बैच की तेजतर्रार और अपनी ईमानदारी के लिए मशहूर (IPS) अपर्णा रजत कौशिक कड़क आईपीएस अफसरों में गिनीं जातीं हैं. अपर्णा रजत कौशिक इस समय सूबे की राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में (DCP) के पद पर तैनात थीं. (IPS) अपर्णा मूल रूप से रामपुर कोई की रहने वालीं हैं.
आईपीएस अपर्णा मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज से 2012 में बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी) की डिग्री हासिल की, इसके बाद उन्होंने एक वर्ष मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी किया, वर्ष 2015 में (UPSC) की परीक्षा पास कर (IPS) बनीं, अपर्णा के अंदर टीम का नेतृत्व करने की भरपूर क्षमता है,