राम कथा पार्क में देश के प्रख्यात कथाकारों की रामकथा का आयोजन



अयोध्या। सूर्य देवता के उत्तरायण में जाने के साथ ही 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के लिए जरूरी अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाएगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार का संस्कृति विभाग द्वारा 8 जनवरी से सरयू तट के किनारे राम कथा पार्क में देश के प्रख्यात कथाकारों की रामकथा की अमृत वर्षा कराएगा। इसके साथ महामहोत्सव का आगाज हो जाएगा, जो होली तक चलेगा।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दिन जैसे – जैसे नजदीक आ रहा है, अयोध्या सहित समूचे देश में उत्साह चरम की ओर पहुंचने लगा है। इसीलिए प्रतिदिन रामधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा 16 जनवरी से धार्मिक आयोजन की शृंखला शुरू हो जाएगी, जो 22 की दोपहर बाद मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा तक जारी रहेगी। इससे पहले पूरे माहौल को राममय बनाने के लिए संस्कृति विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 8 से राम कथा का दौर शुरू होगा तो वह होली यानी 24 मार्च तक चलेगा। इस बीच विभाग द्वारा रामोत्सव के तहत अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks