एटा,जलेसर से अयोध्या जाने वाला 21 कुंतल के घंटे के लिए पूरी तैयारियां

एटा,जलेसर से अयोध्या जाने वाला 21 कुंतल के घंटे के लिए पूरी तैयारियां

एटा। जलेसर में बन रहे घंटे को व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने के लिए डीएम प्रेम रंजन सिंह मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।

वहां के जिला प्रशासन को भी अवगत कराया है।

मंदिर की ओर से लोकेशन भेज दी गई है।

घंटे को अयोध्या में किस स्थान पर उतारना है।

राम लला का प्रमुख मंदिर होगा वहीं मंदिर में यह घंटा लगाया जाएगा।

घंटे वजन काफी होने के कारण वहां पर भी इसको लगाने की तैयारियां की जा रही है।

घंटे की आवाज ऐसी होगी कि लोग इसे सुन लोग अपने मन को शांत कर सकेंगे।

यहीं जलेसर के बने घंटों की खासियत है।

भगवान श्रीराम मंदिर के लिए तैयार हुआ घंटा अब धूमधाम के साथ जाएगा।

पहले 7 जनवरी को जलेसर में इसका विधि विधान से पूजन होगा।

पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।

8 जनवरी विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह आयोध्या तक पहुंचेगा।

इस घंटे को लेकर जिले भर के लोगों में उत्साह है।

घुंघरू घंटी कारोबारी आदित्य मित्तल ने बताया कि जलेसर से अयोध्या जाने वाला 21 कुंतल के घंटे के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

सात जनवरी को जलेसर में पूजन किया जाएगा।

दिन भर के कार्यक्रम के बाद यह घंटा आठ जनवरी को जलेसर से चलकर अवागढ़, निधौली कलां में पहुंचेंगे।

खुली गाडी में रखकर इस घंटे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

निधौली कलां से एटा में पहुंचेगा।

यहां से जैथरा, अलीगंज, कायमगंज, फर्रूखाबाद होते हुए आगे जाएंगे।

घंटे के रुट के लिए सभी जनपदों को सूचना दे दी दी गई है।

इस घंटे के बाद 50 वाहनों का काफिला साथ रहेगा।

प्रमुख रूप से जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठोर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, डीएम प्रेमरंजन सिंह, एसएसपी राजेश कुमार, भाकियू भानु राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, मनोज मित्तल, आदित्य मित्तल, शुभम मित्तल, प्रियंक मित्तल, स्वप्निल मित्तल मौजूद रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks