
“ऑपरेशन जागृति : पति ने वापस लिया छेड़छाड़ का मुकदमा “
एटा– थाना जलेसर पर रास्ते में पुरुषों के बीच हुए कहासुनी व मारपीट के मामले में अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाने आए युवक की, थाना जलेसर पुलिस द्वारा ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत की गई काउंसलिंग, युवक को हुआ अपनी गलती का एहसास, अपनी पत्नी को नहीं बनाया मोहरा।
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जॉन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा लोगों को झूठे अभियोग पंजीकृत न कराए जाने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं ऐसा ही एक मामला थाना जलेसर पर देखने को मिला जब दिनांक 04.01.2024 को समय करीब 9.00 बजे ब्रजमोहन पुत्र तालेवर सिंह नि0 लोहचा नाहरपुर थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना जलेसर पर लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उसने गाँव के विकाश, सनी पुत्रगण रहीस पाल द्वारा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़, मारपीट व गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप अंकित किये। जबकि स्थानीय पुलिस को दोनों पक्षों के पुरुषों के मध्य बहस हो जाने पर गाली-गलौज व मारपीट की घटना होना संज्ञान में आया। जब प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर जगदीश चन्द्र द्वारा आवेदक को आपरेशन जाग्रति अभियान के तहत पूछताछ करते हुए काउंसलिंग की गयी तो उसका जमीर गवाही दे गया और अपनी भूल का एहसास करते हुये उसने बताया कि विपक्षी गणों पर कड़ी कार्यवाही कराने के उद्देश्य से ही उसने अपनी पत्नी को मोहरा बनाकर छेड़छाड़ करने का प्रार्थना पत्र दिया था। आवेदक को अपनी गलती का स्वत: ही एहसास हो जाने पर उसके द्वारा स्वेच्छा से पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना हाजा पर आवेदक का मेडीकल परीक्षण कराते हुये एनसीआर नं0 01/2024 धारा 323/504 भादंवि बनाम शानि व विकास पुत्रगण रहीस पाल उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।