
एटा– थाना सकीट पुलिस को मिली सफ़लता, थाना सकीट पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 07 जुआरियों को 7300 रूपए व 52 ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 07 जुआरियों को 7300 रुपए व 52 ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकीट पर मु0अ0सं0- 03/24 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
- राशिद पुत्र इमदाखाँ
- याकूब पुत्र अब्दुल अजीज
- हासिम पुत्र मकसूद खाँ
- सरताज पुत्र बून्दु खाँ
- याकूब पैंटर पुत्र एजाद खाँ
- छोटे खाँ पुत्र उमर मोहम्मद
- गुलशन पुत्र गरीब अली समस्त निवासीगण मो0 काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा ।
बरामदगी का विवरण —
- 7300 रूपये, 52 ताश के पत्ते व एक सफेद गमछा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- उ0नि0 श्री रमेश सिंह
- का0 राहुल चौधरी
3.का0 हेमंत चौधरी - का0 संजय सिंह
- का0 ओमप्रकाश
- का0 रोहित कुमार
- का0 बिजेंद्र सिंह