तेज रफ्तार पिकअप ने
ई रिक्शा को कुचला दो की मौत पांच अन्य घायल

फर्रुखाबाद/कायमगंज
तेज रफ्तार पिकअप ने
ई रिक्शा को कुचला दो की मौत पांच अन्य घायल

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा सवार मासूम समेत दो की मौत,पांच लोग घायल हो गये।

कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर सियाराम पेट्रोल पंप के निकट तंबाकू से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने की वजह से
ई -रिक्शा के पर खच्चे उड़ गए। पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। ई-रिक्शा में बैठी सात सवारियों को पुलिस ने नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ पर मौजूद डाक्टर ने मासूम व एक वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। प्रथम उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया।

कायमगंज क्षेत्र के पपड़ी मिल्किया निवासी माया देवी (60 बर्ष ) का पुत्र छविराम ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को माया देवी गांव की सुशीला देवी के साथ पुत्र की ई -रिक्शा से कायमगंज कस्बा स्थित मंदिर गई हुई थी। वह दोपहर के समय घर वापस जा रही थी। रास्ते में छविराम ने थाना शमशाबाद के ग्राम सिकंदरपुर निवासी रेशमा उनकी पुत्री मोनी देवी और मोनी के पुत्र अभय, कार्तिक, पुत्री श्रुति को भी ई- रिक्शा पर बैठा लिया।
जब टेढीकोन के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।जोरदार भिडंत से आस पास के लोग इकट्ठा हो गए तथा घायलों की चीख पुकार सुन घटना स्थल पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर मयफोर्स के पहुंची। पुलिस ने घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस के द्वारा कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईएमओ डॉ0 अमरेश ने ई -रिक्शा चालक की मां माया देवी और मोनी देवी के पांच साल के पुत्र अभय को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को हालत गंभीर होने पर लोहिया रेफर कर दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks