एंबुलेंस नहीं पहुंची तो तब परिजन मरीज को हथठेले पर लेकर इमरजेंसी पहुंचे

*एंबुलेंस नहीं पहुंची तो तब परिजन मरीज को हथठेले पर लेकर इमरजेंसी पहुंचे*

एटा, । अचानक बैठे-बैठे वृद्ध बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने मरीज को ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया। कॉल लगाए जाने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो तब परिजन मरीज को हथठेले पर लेकर इमरजेंसी पहुंचे। जब अस्पताल पहुंचे चिकित्सक ने परीक्षण कर मरीज को मृत घोषित कर दिया। मरीज के मृत घोषित होने पर परिजनों ने एंबुलेंस न पहुंचने को लेकर रोष जताया।

शहर के मोहल्ला पटियाली निवासी 60 वर्षीय पप्पू पुत्र गुलाम हुसैन को परिजनों ने 145 बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मरीज को मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के साथ मौजूद मोहम्मद राशिद पुत्र अमन ने बताया कि करीब एक बजे पप्पू घर पर बैठे-बैठे ही बेहोश हो गए, जिस पर तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाने के लिए कॉल किया गया। 10 से 15 मिनट तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची। उसके बाद बेहोश पप्पू को हथठेले से लेकर वह मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि मृत को हार्ट अटैक आने से बेहोश हो गया। जिसकी बाद में लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks