
जनपद एटा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में गृह विभाग ने 2023 में भारतीय पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया है। जिसमें एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान पर प्रोन्नति के आदेश क्रम में आज दिनांक 01.01.2024 को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह को कॉलर बैंड लगाए गए। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज अलीगढ़ श्री शलभ माथुर एवं पुलिस महानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा श्री दीपक कुमार मौजूद रहे।