
एटा– नववर्ष की पूर्व संध्या पर एसएसपी एटा के निर्देशन में जनपद के रोडवेज बस स्टैंड पर चलाया गया चैकिंग अभियान, डॉग स्क्वायड सहित बस स्टैंड पर कराई गई सघन चेकिंग, अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को दी सख्त हिदायत ।
आज दिनांक 31.12.2023 को नववर्ष की पूर्व संध्या थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में डॉग स्क्वायड, ए एस चेक व एल आई यू टीम सहित बस स्टैंड एटा पहुंच सघन चेकिंग कराई गई एवं अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को सख्त हिदायत देते हुए चैकिंग करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।