जनपद एटा अपडेट

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में आज को अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद एटा में कांशीराम कॉलोनी, हिंदू नगर; मिर्जापुर, कुटिला लायकपुर, बसुंद्रा, काली नदी के किनारे, राजा का रामपुर,जैथरा,अलीगंज, जलेसर, अवागढ़ सहित अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों/ढ़ाबों, इंट भट्टा, फैक्ट्रीयों पर दविश व छापेमारी की कार्यवाही के साथ जीटी रोड पर वाहनों की चेकिंग की गई।
कार्यवाही के दौरान 01 अभियोग पंजीकृत किया गया व 20 लीटर मदिरा बरामद की गई, कार्यवाही के दौरान टीम में आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, अखिलेश कुमार सिंह, विशाल कुमार वर्मा, विनय कुमार सिंह अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र-दो अलीगंज, मय टीम उपस्थित रहे।