एटा शव विच्छेदन गृह में समस्याओं का अंम्बार



एटा – मेडिकल कॉलेज में शव विच्छेदन गृह के हालात बद से बत्तर बने हुये हैं। कल दिनांक 30 दिसम्बर को रात्रि 11 बजे पोस्टमार्टम हेतु रखे शव का सांय 5.30 बजे तक नहीं हो सका पोस्टमार्टम मृतक प्रभात के भतीजे आशीष रतन शाक्य ने बताया कि 2 बजे से 3 बजे तक कहा गया कि पोस्टमार्टम हो रहा हैं। अभी कुछ समय में शव आप लोगों को मिल जायेगा। पोस्टमार्टम घर की बिजली गुल होने से पोस्टमार्टम करने बाले डॉक्टर व पोस्टमार्टम कर्मी पोस्टमार्टम घर में ताला लगाकर वहाँ से नदारत हो गये। कल रात्रि से पोस्टमार्टम घर में शीतलहर की गलन भरी सर्दी में कैसे समय व्यतीत कर रहे होंगें ये वही जानते हैं। रात्रि से सांय  6 बजे तक पोस्टमार्टम कर शव न देना अमानवीय कृत्य के साथ साथ आमजन मानस की मानवता एवं संवेदनाओं की हत्या हैं। एटा मेडिकल कॉलेज समस्याओं के निदान की जगह समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जुम्मेदार मौन तो रोकेगा कौन।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks